उत्तराखंड में बारिश का हाईअलर्ट_इस जिले में कल सभी स्कूल बंद रहेंगे..

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल (NDMA) द्वारा जारी ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों में जिले के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश ,आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी 18 जुलाई को बंद रहेंगे।

जिला प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

अपील:खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें तथा प्रशासन और मौसम विभाग की आधिकारिक सलाह का पालन करें।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *