नैनीताल में पत्थर बाज का खौफ_ रात में गश्त पर लोग..Video


ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखण्ड के नैनीताल में अनजान पत्थरबाज के उपद्रव से कई परिवार भयभीत। स्थानीय लोगों ने गश्त कर पत्थरबाज को चुनौती दी। पत्थरबाज टीन की छत में पत्थर मार अपना खौफ जमा रहा है।
नैनीताल के मेविला, जिला पंचायत, सीमेंट हाउस, जीवाजी कॉटेज आदि क्षेत्रों में अनजान व्यक्ति लगातार पत्थर मार रहा है। पिछले 11 दिनों से लगातार पत्थरबाजी की घटना हो रही है। पत्थरबाज रात 8 बजे से 11 बजे के बीच मारे जा रहे हैं।
जिला न्यायालय में डी.जी.सी.रिवेन्यू अधिवक्ता राजेश चंदोला ने बताया कि उनके घर में लगातार पत्थरों की बरसात आने के बाद
जीवाजी कंपाउंड स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास, स्टाफ क्वाटर, कुर्मांचल होटल, होटल प्रिम रोज, गोदाम आदि में पत्थर मारता है उपद्रवी। पत्थर बिड़ला स्कूल रोड में सीमेंट हाउस के पास से जिला पंचायत की जंगल भूमि से मारे जा रहे हैं। कहा कि पुलिस को पहले मौखिक शिकायत की गई जिसके बाद वो केवल एक दिन आई।
लिखित शिकायत के बाद पुलिस को कई बार सूचित किया लेकिन कोई नहीं आया। क्षेत्रवासियों ने बीती 15 जुलाई की रात 112 में फोन किया, तो दो जवान पहुंचे लेकिन तब तक पत्थरबाजी शांत हो चुका था। लगातार शिकायतों के बाद, दो कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
मलुवे के वेस्ट से छांटे गए पत्थर, टाइल्स, सीमेंट आदि को फैंक रहा है अज्ञात पत्थरबाज।क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..