काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर हाई-अलर्ट मॉक ड्रिल_दो आतंकी ढेर, दो गिरफ्तार..Video

देश में हालिया विस्फोटों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर आतंकी हमले की परिकल्पना पर आधारित मॉक ड्रिल की गई। ड्रिल के दौरान सुरक्षा बलों ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुए कुछ ही देर में पूरी स्थिति को नियंत्रण में कर लिया।
ऐसे शुरू हुआ ‘हमला’
05 दिसम्बर को परिकल्पना के अनुसार आसिफ नामक व्यक्ति ने जीआरपी काठगोदाम को सूचना दी कि प्लेटफॉर्म नंबर-01 पर हथियारबंद लोग फायरिंग कर दक्षिणी छोर की ओर भाग रहे हैं।
सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम अलर्ट हुआ और अधिकारी सक्रिय हो गए।
तुरंत एक्शन – इलाके की घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल ने हाई अलर्ट जारी कर दिया।
क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और पूरे स्टेशन क्षेत्र को सील कराते हुए सशस्त्र बलों की तैनाती बढ़ा दी। सुरक्षा बलों ने स्टेशन परिसर की पूरी घेराबंदी कर दी।
आतंकियों ने बनाए 3 बंधक
प्लेटफॉर्म नंबर-01 के अंतिम वेटिंग रूम में आतंकियों ने तीन लोगों को बंधक बना रखा था।
कमांडो एक्शन -दो आतंकी ढेर, दो गिरफ्तार
आतंकवाद निरोधक दस्ते ने ऑपरेशन संभालते ही तेज कार्रवाई की।
दो आतंकियों को मौके पर मार गिराया गया
एक आतंकी घायल मिला
एक को जिंदा पकड़ा गया
बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
स्टेशन पर बम की सूचना – BD टीम ने किया निष्क्रिय
जिंदा पकड़े गए आतंकी ने बताया कि प्लेटफॉर्म-01 पर टिकट घर के बाहर गत्ते के डिब्बे में बम लगाया गया है।
तुरंत स्टेशन खाली कराया गया और बॉम्ब डिस्पोज़ल टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी जगह सुरक्षित की।
आगे की कार्रवाई
दो मृत आतंकियों का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी की गई।
घायल आतंकी को सुरक्षा निगरानी में बेस अस्पताल भेजा गया।
पकड़े गए आतंकी से पूछताछ जारी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सभी सुरक्षा एजेंसियां रहीं सक्रिय
यह मॉक ड्रिल पुलिस अधीक्षक नगर मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में और
क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुई।
ड्रिल में शामिल टीमें:
सिटी मजिस्ट्रेट, अग्निशमन विभाग, RPF, GRP, बम निरोधक दस्ते, फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम, SDRF, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, स्टेशन अधीक्षक काठगोदाम और अन्य टीमें।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला