हैवानियत(महाराष्ट्र) : नाबालिग लड़की के साथ 29 लोगों ने किया बारी- बारी रेप , सियासतदानों के रिश्तेदार भी शामिल..चरमराती हुई कानून व्यवस्था

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ 29 लोगों ने बलात्कार किया है. इस मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है.

और राज्य सरकार के कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.इस बारे में डोंबीवली के मानपाड़ा थाने में 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. दो नाबालिगों समेत अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें प्रारंभिक जानकारी मिल रही है कि कुछ आरोपी राजनीतिक दल के पदाधिकारियों के रिश्तेदार हैं.

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 29 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है और नाबालिग आरोपियों को रिमांड रूम में भेजा गया है

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के एक दोस्त ने जनवरी में उसका यौन शोषण किया और उसका वीडियो बना लिया था। इसके बाद यह वीडियो लड़के के किसी और दोस्त तक पहुंच गया। इस वीडियो के जरिये उसने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

उसने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया। यह सिलसिला आठ से नौ महीने तक चलता रहा। इस दौरान 30 लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।अस्पताल में भर्ती है पीड़ितापुलिस के अनुसार पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत अब स्थिर है। इस केस के सिलसिले में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *