यहाँ उद्योग व्यापार मण्डल ने क्यों शुरू की “मैं भी आतंकी हूं” मुहीम, जानिए पूरा मामला…

UP : रामपुर में व्यापारियों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़े स्तर पर अभियान की शुरुआत की है आरोप लगाया है कि उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष को पुलिस ने आतंकी कहा है. इस बात से गुस्साए व्यापारियों ने शहर में प्रदर्शन कर दुकानों पर लगाए “मैं भी आतंकी हूं” के पोस्टर लगाये.
खबर के मुताबिक रामपुर जिले की पुलिस द्वारा कथित तौर पर व्यापारी नेता को आतंकी कहने और नजरबंद किए जाने के विरोध को ले कर व्यापारियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया. व्यापारियों ने बाजार में घूम घूम कर दुकानों संस्थानों पर पोस्टर चिपकाय़े जिनमें लिखा था मैं भी आतंकी हूं.
इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कियाउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं रामपुर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा को पुलिस अधिकारी द्वारा आतंकी कहे जाने एवं नजरबंद किए जाने पर शहर के समक्ष व्यापारियों का आक्रोश लगातार जारी है.
लखनऊ व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुद्दा उठने के बाद मामला और गर्म हो गया है. स्थानीय स्तर पर व्यापार मंडल द्वारा विरोध में किए जाने वाले कार्यक्रम का क्रम जारी है.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..