Ad

ED की हिरासत में CM पद से इस्तीफा देने पहुंचे हेमंत सोरेन..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि हिरासत में ही हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने राजभवन पहुंचे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता महुआ माजी ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हिरासत में ले लिया गया है और वे इस्तीफा देने राजभवन गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा भी दे दिया है। थोड़ी देर बाद ईडी सोरेन को आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लेगी। जेएमएम सांसद महुआ मांझी ने कहा कि अभी हेमंत सोरेन ईडी की हिरासत में है। सीएम अपना इस्तीफा सौंपने के लिए ईडी टीम के साथ राज्यपाल के पास गए हैं। चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री होंगे। हमारे पास पर्याप्त संख्या है।

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि हमें ईडी कार्यालय में बुलाया गया और समय दिया गया। उसके बाद हमें अपमानित किया गया और वहां से चले जाने को कहा गया। राज भवन बीजेपी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। वहीं, कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि क्या बीजेपी का भ्रष्टाचार भ्रष्टाचार नहीं है?। बीजेपी की नीति और नियत पर अब चर्चा नहीं हो सकती। बीजेपी ने संघीय ढांचे को नष्ट कर दिया है।

मुख्यमंत्री आवास पर डीजीपी और आईजी के पहुंचने के बाद हलचल तेज हो गई थी जिसके बाद से ही मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी की अटकलें लगने लगी थी। इससे पहले ईडी के अधिकारियों ने भारी सुरक्षा घेरे के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कथित भूमि घोटाले से मनी लांड्रिंग मामले में बुधवार को उनके आवास पर पूछताछ शुरू की। हेमंत सोरेन से ईडी ने कई घंटे सीएम हाउस पर लंबी पूछताछ की थी। 

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *