उत्तरकाशी में यात्रियों को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश,रेस्क्यू जारी..Video


उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर है। पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
गुरुवार सुबह उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई। हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक था, जिसमें सात लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाकी यात्रियों की खोज की जा रही है।
बताते चलें, कि उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेली सेवा से पहुंच रहे हैं।
उत्तराखंड में आज मौसम को लेकर भी मौसम विभाग की ओर चेतावनी जारी की गई है। देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बताए गए हैं। कई इलाकों में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




वन्यजीव संघर्ष से IT हब तक,हल्द्वानी में सख्त कानून व्यवस्था पर जोर..
होली पर प्रशासन अलर्ट : सेंसिटिव इलाकों में विशेष तैनाती
भक्ति, श्रृंगार और सौहार्द का संगम_ ढोल-दमाऊं पर थिरकता नैनीताल..Video
नैनीताल की ब्रिटिश कालीन ग्लेनमोर कुटीर में लगी आग,पूरी इमारत जलकर राख..Video
अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनई की मौत, दुनिया में हलचल..