हल्द्वानी : टांडा जंगल में हुए भोगेन्द्र हत्यकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार


Haldwani :
हल्द्वानी पुलिस ने टांडा के जंगल में हुए भोगेन्द्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते 11 जून को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस को सूचना मिली कि टांडा के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया। शव की पहचान नहीं हो पाने के कारण पहचान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
लगातार प्रयासों के बाद शव की पहचान भोगेन्द्र सिंह चौहान, निवासी ग्राम साहपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़, वर्तमान पता – कृष्णा ग्रीन्स कॉलोनी, गंगापुर रोड, रुद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर, के रूप में हुई। पहचान मृतक के पुत्र करन चौहान द्वारा की गई।
शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए जिससे स्पष्ट हुआ कि यह कोई सामान्य मौत नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। इस पर मृतक के पुत्र करन चौहान द्वारा 13 जून को कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होते ही एफआईआर संख्या 188/2025, धारा 103(1)/238 बीएनएस के तहत जांच शुरू की गई।
SSP प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी किए। उनके दिशा-निर्देशन में प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी व नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में तथा राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया।
जांच टीम द्वारा घटनास्थल से जुड़े तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संदिग्धों से पूछताछ की गई और मुखबिरों को सक्रिय किया गया। कड़ी मेहनत और रणनीतिक जांच के बाद दिनांक 16 जून को तीन आरोपियों को जुतियालखत्ता टांडा जंगल, गुलरभोज रोड, नादिया धाम मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए गए हैं।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी बालम सिंह बिष्ट ने पूछताछ में बताया कि उसका भोगेन्द्र सिंह से पैसों का लेन-देन था। पैसे वापस न करना पड़े इसलिए उसने हरीश सिंह नेगी और उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया को पैसों का लालच देकर भोगेन्द्र की हत्या की साजिश रच डाली। तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम
बालम सिंह बिष्ट
पिता – आनन्द सिंह बिष्ट
पता – वार्ड नं. 37, बिठौरिया नं. 02, भारत गैस गोदाम के सामने, हरिपुर सील, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल
उम्र – 50 वर्ष
हरीश सिंह नेगी
पिता – राम सिंह
पता – सालम कॉलोनी, पनियाली, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल
उम्र – 40 वर्ष
उमेश सिंह बोरा उर्फ अनिया
पिता – बहादुर सिंह बोरा
पता – बजूनिया हल्दू, कठघरिया, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल
उम्र – 32 वर्ष



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




भारी मिस्टेक_ अपनी जान खुद खतरे में डाल दी, सांस रोक देगा ये Video
Watch_कैंची धाम की शांत शिप्रा का रौद्र रूप…
Nainital – बरसाती नाले की रफ्तार देख छूटे पसीने_पाण्डे छोड़ गांव के घरों में घुसा पानी..Video
उत्तराखंड में 2026 की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी..
नैनीताल में नॉन स्टॉप बारिश,, झील में समाया कई टन मलबा_ पर्यटकों की गाड़ी पर गिरा बोल्डर