आंधी-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, बीमा क्लेम में देरी से आक्रोश, मुआवजे की मांग


भीमताल।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आए आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र के कई गांवों में फलों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने सोमवार को भीमताल ब्लॉक के बानना, भौर्सा, अमिया और लमजाला गांवों का दौरा कर आंधी-तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
फलों की फसल को भारी नुकसान
पनेरु ने बताया कि तेज आंधी और ओलावृष्टि के कारण आड़ू, खुमानी, माल्टा, नींबू और संतरे के पेड़ों पर आए फूलों को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों की फसल पूरी तरह प्रभावित हो गई है। इसके अलावा कई घरों की छतें भी उड़ गईं, जिससे ग्रामीणों को अतिरिक्त नुकसान उठाना पड़ा है।
सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग
उन्होंने जिला प्रशासन और सरकार से मांग की कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। साथ ही जिन परिवारों के मकानों की छतें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उन्हें भी तत्काल राहत दी जाए।
बीमा क्लेम को लेकर बढ़ रहा आक्रोश
हरीश पनेरु ने कहा कि पिछले वर्षों में फसलों को हुए नुकसान का बीमा क्लेम भी अभी तक पूरी तरह किसानों को नहीं मिला है। इससे पूरे विधानसभा क्षेत्र में बीमा कंपनियों के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पिछले साल और इस साल के नुकसान का मुआवजा जल्द नहीं दिया गया तो किसानों के साथ मिलकर बीमा कंपनियों और प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पनेरु ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान समय रहते नहीं हुआ तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और जिला प्रशासन की होगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




आंधी-ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, बीमा क्लेम में देरी से आक्रोश, मुआवजे की मांग
भारी तूफान और बारिश से फसलों को नुकसान, मुआवजे की मांग..
भीषण सड़क हादसे में नैनीताल बैंक मैनेजर की मौत की खबर से शोक में डूबा गांव..
लीजेंड लीग क्रिकेट :सदर्न सुपर स्टार्स की धमाकेदार जीत,87 रन पर सिमटी इंडिया कैप्टन्स
उत्तराखंड में होटल-ढाबों से लेकर अस्पतालों तक कमर्शियल सिलेंडर का कोटा तय, SOP जारी