Ad

धार में हनुमान मंदिर के पुजारी की लाठी डंडों से पीट कर की गई हत्या.. चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

धार. मध्य प्रदेश के धार में चार बदमाशों ने हनुमान मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। बदमाशों ने पुजारी और मंदिर के चौकीदार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTSAd

जबकि, चौकीदार की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।ज्ञानपुरा गांव के कड़बान पहाड़ी पर स्थित हनुमान मंदिर में बाबा अरुणदास पिछले 6-7 वर्षों से सेवारत हैं। रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे मंदिर के बाहर कुछ आसामाजिक त्तव खड़े थे।

बाबा और चौकीदार राहुल से कहा कि, इन युवकों से मंदिर के बाहर इस तरह खड़े रहने का कारण पूछें। चौकीदार ने बाहर आकर युवकों से खड़े रहने की वजह पूछी, तो आरोपी भड़क उठे। यही नहीं, उन्होंने चौकीदार ही नहीं, बल्कि मंदिर के अंदर मौजूद बाबा पर भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

घटना में बाबा को बुरी तरह घायल हो गए। जैसे तैसे मंदिर के चौकीदार ने खुद को बचाते हुए भागकर इसकी जानकारी नजदीक के शिव मंदिर के पुजारियों की दी। पुजारी बाबा को गंभीर हालत में धार जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, इलाज शुरु होने तक बाबा ने दम तोड़ दिया। वहीं, पुलिस ने घायल चौकीदार की शिकायत के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जल्द ही आरोपियों को किया जाएगा गिरफ्तारबता दें कि, मंदिर के पुजारी बाबा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। पुलिस द्वारा उनके परिजन को भी हत्या की सूचना दे दी गई है। टीआई रणजीत सिंह बघेल ने बताया कि, टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *