Ad

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह ने थामा भाजपा का दामन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली: देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पोते इंद्रजीत सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वाइन कर ली है. सोमवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलवाई.

ADVERTISEMENTSAd

बता दें कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सभी सियासी दल, अपने आप को मजबूत करने की कोशिश में लगे हुए हैं.

इसमें दूसरी पार्टी के बड़े चेहरों, जानी-पहचानी हस्तियों को अपने पाले में मिलाने की कोशिशें भी जारी हैं.भाजपा द्वारा बताया गया था कि दोपहर 1 बजे कोई बड़ी शख्सियत उनकी पार्टी का दामन थामने वाली है. उल्लेखनीय है कि अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल है.

इससे पहले उत्तराखंड में भाजपा ने कांग्रेस के खेमे में सेंधमारी की थी. वहां पुरोला से कांग्रेस MLA राजकुमार, भगवा दल में शामिल हो गए थे. इससे पहले उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) नेता व धनौल्टी के MLA प्रीतम पंवार भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं.

बता दें कि राजकुमार ने वर्ष 2007 में सहसपुर सीट से भाजपा के ही टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था. फिर 2012 में निर्दलीय चुनाव लड़े, मगर हार गए. फिर 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में राजकुमार कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *