Haldwani_1200 दुकानदारों की चिंता मेयर तक पहुंची…


हल्द्वानी। नगर निगम की दुकानों में वर्षों से कारोबार कर रहे व्यापारियों ने प्रस्तावित किराया वृद्धि के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर दी है। रविवार को संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने मेयर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर नगर निगम की करीब 1200 दुकानों के व्यापारियों की समस्याओं और चिंताओं को उनके समक्ष रखा।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि नगर निगम के नियमों के अनुसार प्रत्येक पांच वर्ष में 12.50 प्रतिशत किराया वृद्धि का प्रावधान है, लेकिन वर्ष 2026 से किराए में पांच गुना तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव व्यापारियों के लिए गंभीर संकट खड़ा कर सकता है। उनका कहना था कि कोविड-19 महामारी और लंबे समय से जारी बाजार की मंदी के चलते व्यापारी वर्ग पहले ही आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। ऐसे में अचानक की गई भारी किराया वृद्धि उनके व्यवसाय और परिवारों के पालन-पोषण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से किराया वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि बाजार की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए निर्णय लिया जाना आवश्यक है, ताकि व्यापारिक गतिविधियों पर नकारात्मक असर न पड़े।
मेयर गजराज बिष्ट ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि नगर निगम और व्यापारियों के हितों के बीच संतुलन बनाते हुए विश्वास और संवाद के आधार पर उचित निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों की भावनाओं और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाएगा।
बैठक में संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों में गोविंद सिंह बगड़वाल, पंकज कपूर, योगेश शर्मा, दलजीत सिंह दल्ली, राजीव जायसवाल (सांसद प्रतिनिधि), वीरेंद्र गुप्ता, मुकेश ढींगरा, देवेश अग्रवाल, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, संदीप सक्सेना, जसपाल मालदार, डब्बू तिवारी, अनुज देवल, रवींद्र बाली, उमेश कनवाल, सचिन कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, रविंद्र वर्मा, रामप्रसाद, कुन्दन बिष्ट, हितेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




राजपुरा में नशे के खिलाफ फूटा गुस्सा, पुलिस चौकी का घेराव_तस्करों के ठिकानों तक पहुंचे पार्षद
भीमताल में कारोबारी पर जानलेवा हमला करने वाले तीन जेल भेजे गए, एक पर NBW
इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में गूंजे सुर, वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल
उत्तराखंड के न्याय देवता गोलज्यू के बाल जीवन की कहानी अब बड़े पर्दे पर, ‘बाला गोरिया’ का पोस्टर रिलीज
Uttrakhand_आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत, भीषण हादसे में 3 युवकों की मौत, 6 घायल