Haldwani_ मांगें नहीं मानी गईं तो 25-26 मई को थम जाएगा बैंकिंग कामकाज


हल्द्वानी । अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ (AISBISF) के बैनर तले सोमवार को हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित प्रशासनिक कार्यालय में बैंक कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। धरने में हल्द्वानी मॉड्यूल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे बैंक कर्मियों ने भाग लेकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
धरने का नेतृत्व कर रहे स्टेट बैंक स्टाफ एसोसिएशन दिल्ली सर्किल के अध्यक्ष कॉमरेड कुलदीप सिंह बवेजा ने कहा कि यह प्रदर्शन आगामी देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी है। यदि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो 25 और 26 मई को पूरे देश में बैंक हड़ताल की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी हर संकट के समय देश और सरकार के साथ खड़े रहे हैं। महामारी से लेकर सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बैंक कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन आज कर्मचारियों की जायज मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
बैंक कर्मचारियों ने संदेशवाहकों और सशस्त्र गार्डों की भर्ती, बैंकों में पर्याप्त स्टाफ नियुक्ति, नेशनल पेंशन स्कीम में प्रबंधक बदलने का प्रावधान, चिकित्सा प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा, करियर प्रगति योजना में सुधार, कामगार निदेशक की नियुक्ति और क्रॉस सेलिंग के नाम पर गलत बिक्री बंद करने जैसी मांगें उठाईं।
धरने में सहायक महासचिव चंदन सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय सचिव ओम प्रकाश नियोलिया, आँचलिक सचिव लोकेश गरुरानी, हेम चंद्र आर्या, रमेश बिष्ट, मोहन जोशी, भवान सिंह महरा, आशीष प्रेमी, सचिन बलदिया, गणेश मर्तोलिया, कविता पाण्डेय, धना कोरंगा, गौरव बिष्ट, रेनू बिष्ट, तेज सिंह बसेड़ा, राजीव मनराल, महेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कदली वृक्ष लेने भक्तों की टोली रवाना, जयकारों के साथ नन्दा देवी महोत्सव का आगाज़
काठगोदाम से नैनीताल-कैंची धाम तक रोपवे, 20-25 मिनट में पूरा होगा सफर,ज्योलिकोट बनेगा जंक्शन
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अमन ठाकुर का मर्डर
‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड में टैक्स फ्री, धामी सरकार का बड़ा फैसला
काठगोदाम में स्कूटी से चरस सप्लाई का गेम ओवर…