हल्द्वानी : राजीव गांधी की जयंती को भूले कांग्रेसी… हंगामा क्यों है बरपा… देखें दिलचस्प विडियो

हल्द्वानी: स्वराज आश्रम कार्यालय में आज स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती में कांग्रेसी कार्यकर्ता जमा हुए लेकिन इसी दौरान हल्द्वानी विधानसभा सीट से दावेदारी को लेकर एक दूसरे के खिलाफ आग बबूला हो गए।.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल भारती ने अपने संबोधन के दौरान यह बात कर डाली कि इन्दिरा ह्रदयेश के बाद उनके पुत्र सुमित ह्रदयेश को हल्द्वानी विधानसभा के प्रबल दावेदार हैं, किसी में कोई दम नहीं कि वह दावेदारी कर सकें, उन्होंने यह बात तक कह डाली कि किसी माई के लाल में दम नहीं कि वह हल्द्वानी विधानसभा से दावेदारी कर सके।
जिसके बाद वहां बैठे तमाम वरिष्ठ कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा कर दिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुकुम सिंह कुंवर भी आग बबूला हो गए और कहा कि हम भी हल्द्वानी से दावेदार हैं, तो वहीं महिला कांग्रेस की तरफ से शशि वर्मा, शोभा बिष्ट ने खुलकर अपनी दावेदारी पेश कर दी और सभी काफी उत्तेजित हो गए और एक दूसरे के साथ विधानसभा की दावेदारी को लेकर हंगामा करने लगे।
विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है, हल्द्वानी विधानसभा सीट से कई दावेदार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में आज स्वराज आश्रम में हुई घटना कांग्रेस की अंदर की गुटबाजी ने पूरी तरीके से सबके सामने पार्टी को पोल खोल कर रख दी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल