हल्द्वानी : राज्य सरकार के खिलाफ आशा कार्यकर्ताओं का 18 वे दिन भी धरना जारी.. कहा, नही हुई मांग पूरी तो उठेगा यह कदम..

हल्द्वानी : आशा कार्यकर्ताओं का राज्य सरकार के खिलाफ धरना 18 वे दिन भी जारी है। महिला अस्पताल परिसर में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द सरकार विचार नहीं करती तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगी,
आशाओं की मांग है कि उनको राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए. और न्यूनतम वेतन 21000 रूपये दिया जाए इसके अलावा कोविड कार्य मे लगी सभी आशा वर्करों को 10000 रुपये मासिक कोरोना भत्ता भुगतान किया जाए। आशा कार्यकर्ता पिछले 18 दिनों से 13 सूत्री मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी हुई हैँ वही महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि चुनाव से पहले कई तरह के धरना प्रदर्शन और आंदोलन होते रहते हैं।
आशा कार्यकर्ता हमारी बहुत मजबूत कड़ी है और जल्द ही स्वास्थ्य विभाग उनके लिए कोई कदम उठाएगा।
बाइट- रिंकी जोशी, आश वर्कर बाइट- रेखा आर्य, महिला एवं बाल विकास मंत्री



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी