हल्द्वानी : वैभव जोशी बने इसरो में वैज्ञानिक, मां की मेहनत से हासिल हुआ मुकाम..



गर्व के पल – पिता का साया उठने के बाद मां की मेहनत और दुआओं ने बेटे को उस मुक़ाम पर पहुचा दिया जो शायद आज का युवा सिर्फ ख्वाबों में ही सोच सकता है जी हां लालकुआं। हल्दूचौड़ के दीना गांव निवासी एवं वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में रह रहे स्वर्गीय भरत नंदन जोशी के सुपुत्र वैभव जोशी (बॉबी) का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है, पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक और आईएसआई कोलकाता से एमटेक की डिग्री हासिल करने वाले मैकेनिकल इंजीनियर वैभव जोशी की इस कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
वैभव वर्तमान में अपनी माता उमा जोशी के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में रहते हैं, उनकी मां उमा जोशी पंतनगर यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट डिपार्टमेंट के डिस्पैच सेक्शन में कार्यरत हैं। उनके पिता भरत नंदन जोशी का 3 वर्ष पूर्व निधन हो गया था, इनका बड़ा भाई तुषार जोशी चंडीगढ़ की एक बड़ी कंपनी में सेवारत है। पिता के निधन के बाद मां ने ही दोनों बच्चों को संभाला और आगे बढ़ने की हिम्मत दी तथा वैभव को इसरो में वैज्ञानिक बनने के लिए अत्यधिक प्रेरित किया, जिसके सुखद परिणाम सामने आए और बॉबी ने यह मुकाम हासिल कर लिया। वैभव जोशी लालकुआं निवासी कांग्रेस नेत्री बीना जोशी एवं शेखर जोशी के भतीजे हैं। वैभव की इस कामयाबी पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, राजेंद्र सिंह खनवाल, चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, कैलाश चंद्र पंत, पवन चौहान, भुवन पांडे, दीवान सिंह बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला, विनोद श्रीवास्तव, नारायण सिंह बिष्ट, सरदार गुरदीप सिंह, रवि शंकर तिवारी, गुरदयाल सिंह मेहरा, भुवन पांडे, अशोक अग्रवाल, हेमंत पांडे और दीपक बत्रा सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हैं।
फाइल फोटो- वैभव जोशी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को
नैनीताल के गेठिया में दर्दनाक सड़क हादसा दो लोगों की मौत
कोटद्वार बवाल मामला : हाईकोर्ट में दीपक की याचिका निस्तारित_कहा सोशल मीडिया से दूरी..