

लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में लोगों को संदेश देने और भेजने के लिए एक स्कूल में चल रहे भाजपा के कॉल सेंटर के संबंध में चुनाव आयोग ने भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। उनको 48 घंटे में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

लोकसभा चुनाव में पार्टी के पक्ष में प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग तरीकों से लोगों के बीच पहुंच रही है. इसी के तहत भाजपा ने हल्द्वानी में एक कॉल सेंटर बनाया है. युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू का आरोप है कि एक निजी स्कूल में भाजपा ने कॉल सेंटर को बनाया है।
कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को संदेश भेजे जा रहे हैं. भाजपा द्वारा बनाए गए कॉल सेंटर की शिकायत कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की है. जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने भारतीय जनता पार्टी नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष को नोटिस जारी किया है।
नैनीताल रोड में एक निजी स्कूल में भाजपा के कॉल सेंटर संचालित करने पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू ने बीते 27 मार्च को चुनाव आयोग से लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि नैनीताल रोड के एक निजी स्कूल में बिना अनुमति के भाजपा का कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है।
इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। हेमंत साहू ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया। शुक्रवार को मामला मीडिया में आने पर चुनाव आयोग ने अब नोटिस जारी किया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट को नोटिस जारी कर 48 घंटे में लिखित में जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर उक्त के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
हल्द्वानी में संचालित होने वाला भाजपा का कॉल सेंटर सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पूरे मामले का संज्ञान निर्वाचन आयोग ने लिया है. कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा है कि भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




24 अप्रैल से 25 मई तक हर उत्तराखंडी को अपने मूल निवास पर पहुंचने की अपील
सीएम ने बांटे विभाग_कैड़ा को शहरी, उनियाल को स्वास्थ्य, नए मंत्रियों को पावर..
Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal