

हल्द्वानी रेलवे जमीन पर काबिज लोगों से अतिक्रमण खाली करवाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली है।हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे भूमि पर काबिज लोगों को हटाने के लिए शासन-प्रशासन अपनी तैयारियां दिन प्रतिदिन तेज कर रहा है. अतिक्रमण हटाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और अन्य पैरामिलिट्री फोर्स की जरूरत पड़ेगी, जो जल्दी हल्द्वानी पहुंच जाएंगी. आज जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निरीक्षण किया.इस दौरान जिलाधिकरी धीराज गर्ब्याल वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया जाना है. जिसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है।
उन्होंने कहा बाहर से आने वाली फोर्सेज को मिनी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम और स्टेडियम में रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आज स्टेडियम का मौका मुआयना किया गया है और बारीकी से निरीक्षण किया गया है। उनकी व्यवस्था के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप कराया जाना है। डीएम नैनीताल ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ साथ महिला पुलिस भी मौजूद रहेगी। जिनमें कुछ पुलिस बल शहर के अंदर व कुछ स्टेडियम में रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा शहर की धर्मशालाओं, मुसफिरखनो और स्कूलों में भी फोर्स के ठहराने के इंतज़ाम भी देखें जा रहे हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल
चुनाव से पहले बड़े संकेत : BJP विधायक के गढ़ में मेयर गजराज..