Ad

उत्तराखंड : प्रदेश के सभी स्कूलों में मास्क अनिवार्य,आदेश जारी

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : प्रदेश के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में एक बार फिर छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनकर आना होगा। सेनेटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग का भी पालन करना होगा। शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बुधवार को ये आदेश किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों को मास्क पहनकरआना होगा। बिना मास्क के किसी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जितना हो सके सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवा जाए। आदेश में ये भी कहा गया है कि कोविड को लेकर फिर से स्कूलों में जागरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जाएं। ताकि कोविड के आने वाले खतरे को पहले ही टाला जा सके।

प्रदेश में कोरोना के नये वैरिएंट को देखते हुए उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क पहनकर आने को कहा गया है। इस संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी डां. मुकुल कुमार सती ने आदेश जारी किया है।‌‌

मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. मुकुल कुमार सती द्वारा जारी किए गए आदेश में सभी निजी और सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपलों को निर्देश दिए गए हैं, कि स्कूल में हर कर्मचारी, शिक्षक व बच्चों को मास्क पहनकर आना होगा।

वहीं आदेश में यह भी कहा गया है, कि बिना मास्क के किसी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जितना हो सके स्कूल में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करवा जाएं।

उपर्युक्त आदेश में कहा गया है, कि कोविड को लेकर फिर से स्कूलों में जागरुकता अभियान व्यापक स्तर पर चलाए जाएं। ताकि कोविड के आने वाले खतरे को पहले ही टाला जा सके।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *