

जनपद नैनीताल के हल्द्वानी की गौला नदी में अज्ञात युवती का बेहोशी की हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया है जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस युवती के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी है।

सनसनी फैला देने वाला यह मामला सामने आया जब देर रात 10:00 बजे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के समीप वाला पुल पर एक लड़की पहुंचती है और आसपास कुछ लड़के अन्य खड़े हैं इससे पहले वह लड़के को समझ पाते लड़की ने पुल से नीचे छलांग लगा दी।जैसे ही लड़की ने छलांग लगाई लोग चिल्लाते रह गए लेकिन तब तक लड़की गोला नदी में गिर गई पानी का बहाव दूर होने की वजह से वह बह नहीं पाई और गंभीर रूप से घायल होने के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची और लड़की को रेस्क्यू करने के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया है।
पुलिस ने जनता से अपील की है किसी भी व्यक्ति को इस युवती के बारे में कुछ भी जानकारी पता चले तो वह थाना बनभूलपुरा में संपर्क कर जानकारी दे सकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_लगातार बारिश से नैनीझील लबालब,स्काडा गेट से छोड़ा जा रहा पानीVideo
Haldwani_बनभूलपुरा में वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई..
उत्तराखंड के इस जिले में कुत्तों का डर, यहां स्कूल चार दिन बंद रहेंगे..
हल्द्वानी में बड़ा कांड,बदमाशों ने कहा हम पुलिस हैं_ 8 लाख कैश, सोना और मोबाइल लूट कर फरार..
कैमरे में कैद यादें, तस्वीरों में जिंदा विरासत_नैनीताल ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अपने दिग्गजों को किया सलाम