हल्द्वानी : व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सचिन की पत्नी ने लगाई फांसी, परिजन बोले हत्या है…..

हल्द्वानी : शहर के व्यापारिक नेता प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष की पत्नी क्षमा गुप्ता ने फांसी लगाकर अपनी खुदकुशी कर ली है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के परिजनों ने उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सचिन गुप्ता प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष हैं वह अपने परिवार के साथ राजपुरा गली नंबर में एक रहते हैं। शनिवार को उनकी पत्नी क्षमा गुप्ता ने फांसी पर लटक कर जान दे दी। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को मिली वह भी मौके पर पहुंच गए।
सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोसटमार्टम के लिए भेज दिया है। सचिन की शादी चार साल पूर्व बरेली से हुई थी। सचिन के दो बच्चे भी है। क्षमा के परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री के साथ मारपीट की गई है जिसके बाद उसे फांसी पर लटकाया गया है। परिजनों का आरोप है कि उनकी पुत्री के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है। उधर दोनों के परिजनों में जमकर हाथापाई हुई


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सत्ता, बंदूक और संरक्षण : निर्दोष नितिन की मौत के बाद अब आगे क्या_गैंगवार..?
महिला को मार, दहशत फैलाने वाला हमलावर_ पिंजरे में कैद..Nainital
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, 13 साल के मासूम की जान चली गई..
सुशासन ऑन ग्राउंड, ओखलकांडा में प्रशासन जनता के द्वार..
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद नैनीताल हाईकोर्ट को सिद्धार्थ साह के रूप में मिला अतिरिक्त न्यायाधीश