हल्द्वानी : यहां हुआ दुखद हादसा .. बस की चपेट में आने से युवती की मौके पर हुई दर्दनाक मौत..

हल्द्वानी नैनीताल … GKM News. हल्द्वानी रामपुर रोड पर देवलचौर चौराहे से आगे निसान कार शोरूम के सामने बस की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवती की हुई दर्दनाक मौत… ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रोड पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस ने स्कूटी सवार युवती को कुचल डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..

बताया जा रहा है कि देवलचौड खाँम निवासी 28 वर्षीय बिंदु अपने स्कूटी से पीलिया झड़वाने के लिए घर से स्कूटी से निकली इस दौरान हल्द्वानी- रुद्रपुर मार्ग पर बस ने स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिसे युवती स्कूटी से छिटककर बस के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद बस चालक बस के साथ फरार हो गया। टीपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि बस की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। बस सहित आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं युवती के मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..