हल्द्वानी : यहां बाघ ने एक और महिला को बनाया अपना निवाला ,बढ़ रहा आतंक..


हल्द्वानी : बाघ का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है अभी बीते दिनों बाघ ने एक बुजुर्ग महिला को अपना निवाला बनाया था वही आज दमूवाढूंगा दम बाड़ू का जवाहर ज्योति कुमाऊं कॉलोनी में आनंद राम की पत्नी इंदिरा देवी को बाघ ने अपना शिकार बना लिया है इंदिरा देवी घर में पड़े जानवरों के लिए घास लेने जंगल की तरफ गए थे घात लगाकर बैठे बाघ ने उनको मार दिया है मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। शव को जंगल से घर लाने की तैयारी की जा रही है। घर में उनकी मौत से कोहराम मचा हुआ है।
हल्द्वानी में जंगल के इलाकों से सटे क्षेत्रों में इन दिनों लगातार बाघ का आतंक जारी है। आज एक बार फिर से दमूवाढूंगा क्षेत्र के कुमाऊँ कालोनी में बाघ ने महिला के उपर हमला कर दिया है। जिसमे महिला की मौत हो गई है, महिला जंगल में घास काटने के लिये गई थी, अचानक घात लगाए आदमखोर बाघ ने महिला के ऊपर हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई है, पूरा मामला फतेहपुर रेंज के कुमाऊं कालोनी का है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वही ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी रोष व्याप्त है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड के पांच जिलों में अलर्ट,बारिश-बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी
इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर से रोजगार, काशीपुर बनेगा इंडस्ट्रियल हब : सीएम धामी
गैस की कालाबाजारी_haldwani में इंडेन कर्मचारियों पर एफआईआर..
ED डायरेक्टर राहुल नवीन का प्रमोशन_केंद्र ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी
जमरानी डैम प्रोजेक्ट : पहला पड़ाव_डायवर्जन टनल-2 मुकम्मल