हल्द्वानी : अग्निपथ के विरोधी युवाओं ने पी.एम.के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, कही ये बात…


उत्तराखंड के हल्द्वानी में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं ने सड़क जाम करने के बाद सिटी मैजिट्रेट और एस.डी.एम.के माध्यम से प्रधानमंत्री को अपनी मांगों वाला ज्ञापन भेजा । उन्होंने सरकार से मांग की है कि वो पहले दो वर्षों से बंद पड़ी भर्ती प्रक्रिया को सुचारू करे और उसमें से डी.ओ.टी.को हटाए ।
केंद्र सरकार की गुरुवार को अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद शुक्रवार को देशभर के युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया । जहां बिहार और यू पी में हिंसक घटनाएं हुई वहीं फौज की तरफ दीवाने राज्य उत्तराखंड के युवा भी नाराज होकर सड़कों पर बैठ गए । इन्हें उठाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा । युवाओं को जिला प्रशासन ने समझा बुझाकर सड़क से हटाया तो युवाओं ने अपनी मांगों वाला ज्ञापन एस.डी.एम.के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ।
विरोध कर रहे युवाओं का कहना था कि बीते दो वर्षों से जो भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई है उसमें केंद्र सरकार ने रोक क्यों लगाई है ? उन्होंने कहा कि वो किसान के बेटे हैं और किसी अमीर घरानों से नहीं आते हैं जो नौकरी के बिना रह सकें। उन्होंने कहा कि चार वर्षों से वो तैयारी कर रहे हैं और सरकार भर्ती प्रक्रिया से रोक हटाकर टी.ओ.डी.खोले । युवाओं ने एस.डी.एम.और सिटी मैजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपा ।
एस.डी.एम.मनीष ने कहा कि युवाओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया है जिसे उचित माध्यम से तत्काल प्रधानमंत्री तक पहुंचाने के लिए कदम उठाए जाएंगे । उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ कुछ अपात्र लोग भी आ गए थे जिन्होंने सड़क जाम कर दी । ऐसे लोगों को समझा बुझाकर सड़क खुलवाई गई । इसके अलावा उपद्रवियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Update – उत्तराखंड में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित
एक ही छत के नीचे समाधान_प्रशासन का बड़ा कदम
महिलाओं की सुरक्षा और बच्चों के भविष्य पर सवाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
नई उड़ान – इंस्पिरेशन में यूकेजी के बच्चों की ग्रेजुएशन सेरेमनी
खेलो मास्टर्स गेम्स 2026: उत्तराखंड 40+ टीम बनी चैंपियन