हल्द्वानी : शहर में अब इस तरह बढ़ रहा है नशे का कारोबार..एक महीने के अन्दर पुलिस ने पकड़ी नशे की दूसरी खेप..

हल्द्वानी में स्मैक और चरस के कारोबार के बाद नशे के इंजेक्शन का कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पिछले 1 महीने में नशीले इंजेक्शन की ये दूसरी खेप पकड़ी गई है,
बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के 69 इंजेक्शन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी हल्द्वानी के ही रहने वाले हैं, जो स्कूल और कॉलेज के छात्रों को नशे के इंजेक्शन की सप्लाई करते थे, पुलिस को अब नशे के बड़े सौदागरों की तलाश है जिसके लिए अलग-अलग टीमों को गठित किया जा रहा है, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है की पुलिस छोटे आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर रही है
लेकिन जिन लोगों के द्वारा नशे के इंजेक्शन का कारोबार पहाड़ों की तरफ फैलाया जा रहा है पुलिस उन तक पहुंचने में अभी भी नाकाम साबित हुई है, लिहाजा अब हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में चरस, स्मैक और नशे के इंजेक्शन का कारोबार फलने फूलने लगा है, जिस पर नियंत्रण पाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है।
बाइट- जगदीश चन्द्र, एसपी सिटी हल्द्वानी



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस