हल्द्वानी : भाजपा के हो गए महेश शर्मा,कांग्रेस को कहा अलविदा..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक तगड़े झटके लग रहे हैं अब आज कांग्रेस को जनपद नैनीताल की कालाढूंगी विधानसभा सीट से बड़ा झटका लगा है । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

आज कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता,महेश शर्मा के साथ कई पदाधिकारियों सहित दर्जनों लोग हुए भाजपा में शामिल हो गए है।

आज देहरादून में भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी ने महेश शर्मा भाजपा की सदस्यता दिलाई।


कार्यक्रम के दौरान कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत भी रहे मौजूद, महेश शर्मा की जॉइनिंग में भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी की रही अहम भूमिका,
नैनीताल लोकसभा से प्रकाश जोशी को टिकट मिलने से नाराज बताए जा रहे थे महेश शर्मा।

माना जा रहा है कि महेश शर्मा को भाजपा ज्वाइन करने में बीजेपी के वाइस नेता महेंद्र अधिकारी की चाणक्य नीति काम आई यही वजह रही कि आज महेश शर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का निर्णय लिया महेश शर्मा की नाराजगी तब सामने आई जब कांग्रेस ने नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया जिसके बाद महेश शर्मा का भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *