Ad

हल्द्वानी : कबाड़ की आड़ में स्मैक तस्करी और चैन स्नैचिंग का खुलासा

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने हल्द्वानी में चैन स्नेचिंग और स्मैक तस्करी के दो मामलों के खुलासे किए। नशे की खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई जिसमें काठगोदाम थाना व एसओजी की संयुक्त टीम ने 105 ग्राम स्मैक के साथ उत्तर प्रदेश निवासी तस्कर को पकड़ा। आरोपी हल्द्वानी में कबाड़ का काम करता था और अपने गांव जाकर कई बार स्मैक हल्द्वानी लेकर आता था। आरोपी बदायूं से कम पैसों में स्मैक लाकर हल्द्वानी व पर्वतीय इलाकों में ऊंचे दामों में बेचता था ताकि उसे अधिक मुनाफा हो सके ।

ADVERTISEMENTSAd

इसके अलावा एसएसपी पंकज भट्ट ने चैन स्नैचिंग के मामले का भी खुलासा किया। मुखानी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को 23 वर्षीय पीलीभीत निवासी युवक ने अंजाम दिया था जो हल्द्वानी में किराए के मकान पर रह रहा था। इस संबंध में पुलिस को 7 फरवरी को सूचना मिली। पीड़ित भूपेश पांडे ने बताया कि 5 फरवरी को उनके साथ एक युवक ने चैन स्नैचिंग की और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को खोजने के लिए मुखानी क्षेत्र में लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एसएससी पंकज भट्ट ने बताया कि आरोपी अनुराग गंगवार के हादसे एक पीली धातु की चेन बरामद की गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *