हल्द्वानी : (दुःखद ख़बर) भाई को बचाने गया दूसरा भाई गौला में समाया ..दोनों भाईयों की हुई मौत ..

हल्द्वानी से दुखद खबर सामने आ रही है कि आए दिन नदियों में डूबने की खबरों के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को सतर्क किया जा रहा है कि नदी नालों और नेहरो से बरसात के समय दूर रहे पर इसका असर होता नहीं दिख रहा है लिहाजा इसी के चलते एक और दुखद घटना सामने आई है।
गौला नदी के आंवला चौकी गेट में दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। एसपी सिटी व तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। गोताखोरों ने दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया है। गुरुवार की शाम को आंवला चौकी गेट में दो सगे भाई रोमिन्स श्रीवास्तव व रोहन श्रीवास्तव पुत्र राम प्रकाश निवासी संतोषी माता मंदिर गौजाजाली हल्द्वानी नदी में डूब गए। आसपास के लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। जिसके बाद एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र को तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम के साथ ही गोताखोर भी मौके पर पहुंच गए।
जिन्होंने रेक्सयू कर दोनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया। दो सगे भाइयों की मौत से जहां उनके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पता चला है कि छोटा भाई डूबने लगा तो बड़ा भाई उसे बचाने के लिए नदी में चला गया और वह भी डूब गया। पुलिस दोनों बच्चों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी डकैती कांड वाली नकली SOG को पकड़ेगी_रीयल स्पेशल 40..
SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?
भीमताल प्राधिकरण के पेंच से परेशान_मंत्री कैड़ा ने CM के सामने उठाए मुद्दे
‘वननेस वन’ हल्द्वानी में 23 अगस्त को संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन