Ad

हल्द्वानी पुलिस का नकली नोट के काले धंधे पर प्रहार,लाखों बरामद_6 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : लालकुआं – एसएसपी प्प्रहलाद नारायण मीणा ने नकली नोटों को चलाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पश्चिम बंगाल से लाकर नकली लोटो को खपाने वाले गैंग का आज खुलासा करते हुए उन्होंने बताया। की इस गैंग के छह लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है इनके कब्जे से 307000 के नोट बरामद किए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd

नकली नोटों से जुड़े इस मामले का खुलासा करते हुए नैनीताल एसएसपी प्रहलाद मीणा ने बताया कि लालकुआँ पुलिस ने नकली नोट के मामले सुनार शिवम वर्मा को गिरफ्तार किया था। जिसे कड़ी पूछताछ की गई तो उसने अपने गिरोह के कई राज़ पुलिस के सामने खोल दिये। इनपुट मिलते ही सीओ नितिन लोहनी की की अगुवाई में गठित टीमों बिना मौका गंवाए तेज़ी के साथ एक के बाद एक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस की गिरफ्तारी के बाद पुछताछ में आरोपियों की पहचान आसिफ अंसारी पुत्र इब्राहिम अंसारी बरेली, सैयद मोज्जम पुत्र सैयद इबने अली बरेली, अली मोहम्मद पुत्र मौ राज संजय नगर हाथीखाना लालकुआं, विनोद कुमार पुत्र बिशन राम विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता।

संतोष कुमार पुत्र पूरन राम निवासी विकासपुरी खैरानी और विजय टम्टा स्व० नारायण टम्टा निवासी घोड़ानाला बिंदुखत्ता के रूप में की गई अभी तक पुलिस इस मामले में पुलिस 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनके पास से 500 के 614 नकली नोट बरामद हुए हैं जो तीन लाख सात हजार की धनराशि है।


पूछताछ में आरोपी में आसिफ अंसारी पुत्र इब्राहिम अंसारी बरेली, सैयद मोज्जम पुत्र सैयद इबने अली बरेली, अली मोहम्मद पुत्र मौ राज संजय नगर हाथीखाना लालकुआं, विनोद कुमार पुत्र बिशन राम विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता, संतोष कुमार पुत्र पूरन राम निवासी विकासपुरी खैरानी और विजय टम्टा स्व० नारायण टम्टा निवासी घोड़ानाला बिंदुखत्ता बताया। अभी तक पुलिस इस मामले में पुलिस 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है जिनके पास से 500 के 614 नकली नोट बरामद हुए हैं जो तीन लाख सात हजार की धनराशि है।

पुलिस की कार्यवाही


इवेष्टिगेशन के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मालदा पश्चिम बंगाल जाकर नकली नोट लेकर आते थे इसके बाद पूरे गैंग द्वारा उत्तराखंड यूपी व अन्य राज्यों में यह नोट खपाए जाते थे। आरोपी शिवम वर्मा द्वारा अज्ञात करंट अकाउंट खोला गया है जिसमें लाखों की लेनदेन का मामला भी सामने आया है। वही क्रिप्टोकरंसी का मामला भी सामने आया है फिलहाल पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

पुलिस द्वारा मामले में गहन जांच/कार्यवाही-

थाना लालकुआँ में पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित शिवम वर्मा पुत्र की गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेश के क्रम में प्रकाश चन्द्र पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के निर्देशन तथा नितिन लोहनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में कई टीमो का गठन किया गया।

गठित टीमो द्वारा पुरानी नगीना कालौनी प्राथमिक विद्यालय के खण्डहर से 03 अभियुक्तगणों 1-आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा, 02- सय्यद मौज्जम अली, 03- अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से क्रमशः 500 रू0 के कुल 1,00,000/ एक लाख रू0, 138 नकली नोट कुल – 69000 उन्हत्तर हजार रू तथा 500 रू0 के 196 नकली नोट कुल – 98000 अट्ठानवे हजार रू० उपरोक्त समस्त 500 के बरामद किये गये।


उक्त अभियोग से सम्बन्धित *01 अभियुक्त विनोद कुमार* पुत्र विशन राम निवासी विकासपुरी खैरानी लालकुआँ जिला नैनीताल उम्र- 32 वर्ष *जो लगातार लापता चल रहा था को दिनांक 14/10/2024 को खैरानी जंगल से 11 नोट नकली 500 रुपया के गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त शिवम वर्मा के गिरफ्तार होने पर* उसके द्वारा शेष नकली नोटो में कुछ नोट निकलाकर विनोद कुमार को दिये गये थे जो कि विनोद द्वारा अपने चचेरे भाई को दिये गये तथा अपने जीजा श्री विजय टम्टा को कुछ नोट जलाकर शेष नोट छिपा देने हेतु कहा गया था।

इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त विजय टम्टा पुत्र स्व० नारायण कुमार टम्टा निवासी पश्चिमी घोडानाला बिन्दुखत्ता लालकुआ उम्र- 39 वर्ष एवं *संतोष कुमार पुत्र पुरन राम* निवासी विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता उम्र 28 वर्ष की निशादेही पर जंगल से नोट का जला हुआ टुकडा व राख तथा 500 के 51 नकली नोट बरामद किये गये।

नाम पता अभियुक्तगण व बरामदगी-

01- अभि० आसिफ अंसारी उर्फ आशिक रजा पुत्र इबराहीम अंसारी निवासी सनईया रानी सी०बी० गंज जिला बरेली उ0प्र0 उम्र-22 वर्ष के कब्जे से पांच-पांच सो रुपये के 200 नकली नोट कुल-100000 रुपये

02- अभि० सय्यद मौज्जम अली पुत्र सय्यद इबनै अली निवासी-सनईया रानी सी०बी० गंज जिला बरेली उ0प्र0 उम्र-23 वर्ष के कब्जे से पांच-पांच सो रुपये के 138 नकली नोट कुल-69000 रुपये

03- अभि० अली मोहम्मद पुत्र मौ० राज निवासी संजय नगर हाथीखाना थाना लालकुआँ जनपद नैनीताल उम्र- 32 वर्ष, के कब्जे से पांच-पांच सो रुपये के 196 नकली नोट कुल 98000 रुपये

04- अभि० विनोद कुमार पुत्र विशन राम निवासी विकासपुरी खैरानी लालुक उम्र 39 वर्ष के कब्जे से पांच-पांच रुपये के 11 नकली नोट कुल- 5500

05- अभि० संतोष कुमार पुत्र पूरन राम निवासी विकासपुरी खैरानी बिन्दुखत्ता उम्र 28

06- विजय टम्टा पुत्र स्व० नारायण कुमार टम्टा निवासी पश्चिमी घोडानाला बिन्दुखत्ता लालकुआ नैनीताल उम्र 39 वर्ष की निशादेही पर 25500/- रुपया (500-500 के नकली नोट) तथा नोटो की जली राख बरामद हुई।

उक्त सभी से कुल बरामदगी-2.98 लाख रूपये के 500 रूपये के 596 नकली नोट बरामद

अभी तक मामले में कुल 07 अभियुक्तों से 500 रूपये के 614 नकली नोट कुल- धनराशि 3,07,000 रूपये बरामद की जा चुकी है।

कार्यप्रणाली–

मालदा पश्चिम बंगाल जाकर नकली नोट ले आते हैं, पूरे ग्रुप द्वारा नोट चलाकर उत्तराखण्ड, यूपी एवं अन्य राज्यों में चलाते है। अभियुक्त शिवम वर्मा द्वारा अज्ञात करन्ट एकाउन्ट खोला गया है जिसमें अन्यत्र स्थानों से भी लेन-देन किया गया है। जो सम्भवतः क्रिप्टो करेन्सी का भी मामला हो सकता है, जिसके बारे में जॉच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को 2,500 रू नकद धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

गिरफ्तारी पुलिस टीम-

1- नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी

2- डी०आर०वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं

3- व0उ0नि0 हरेन्द्र सिंह नेगी, कोतवाली लालकुआं

4- व0उ0नि0 दित्तीय दीपक सिंह विष्ट, कोतवाली लालकुआं

5- उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी बिन्दुखत्ता

6- उ0नि0 गौरव जोशी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़

7- हे0कानि० त्रिलोक सिंह रौतेला, कोतवाली लालकुआं

8- हे0कानि0 पूरन सिंह रायपा, कोतवाली लालकुआँ

9- कानि0 गुरमेज सिंह, कोतवाली लालकुआं

10- कानि0 चन्द्र शेखर, कोतवाली लालकुआं

11- कानि0 कमल विष्ट, कोतवाली लालकुआं

12- कानि0 जितेन्द्र सिंह विष्ट, कोतवाली लालकुआं

13- कानि० संजय कुमार, कोतवाली लालकुआं

14- कानि0 अनिल शर्मा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *