Ad

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री ने गौशाला विस्तारीकरण को दी मंज़ूरी,एक करोड़ की धनराशि जारी..

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम हल्द्वानी द्वारा भेजे गए गौशाला विस्तारीकरण फेस 2 के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री घोषणा के बजट से कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की है और प्रथम किश्त के रूप में 1 करोड़ की धनराशि निर्गत करने के निर्देश सचिव घोषणा को दिए हैं ।

ADVERTISEMENTSAd


निराश्रित एवं सड़को में घूमने वाले गौवंश को व्यवस्थित रूप से आश्रय उपलब्ध कराने हेतु नगर निगम हल्द्वानी के स्थाई गौशाला गंगापुर कबडाल में फेस 2 के कार्य कराने हेतु प्रथम किश्त में एक करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त होने पर बनने वाले शेड से उक्त गौशाला की क्षमता 300 से बडकर लगभग 800 हो जायेगी।

जिससे निगम और अधिक निराश्रित गौवंश को उक्त गौशाला में आश्रय मिल पाएगा। साथ ही इनके सड़को में घूमने के कारण होने वाले एक्सीडेंट के कारण होने वाली जन हानि में कमी आयेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *