
एमबीपीजी कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने कॉलेज के ही एक छात्र पर धमकी देने और अश्लील पोस्ट करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मुखानी पुलिस के मुताबिक छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया ने दी तहरीर में कहा कि चुनाव से पूर्व एक छात्र ने उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर अश्लील वीडियो वायरल किया था, जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी।
बताया कि आरोपी छात्र मुकेश पांडे ने बीती 31 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में कहा गया कि इससे उनके सम्मान और छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस से आरोपी छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि छात्र संघ अध्यक्ष की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




RDX धमाके की धमकी के बाद_ नैनीताल के न्यायालयों में सर्च ऑपरेशन_Video
Nainital : कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, तीन न्याय परिसर हुए खाली_Video
हल्द्वानी के नए SDM बने प्रमोद कुमार, इन्हें रामनगर की जिम्मेदारी..
उत्तराखंड में फिर गिरेगी बर्फ की फुहार_कल से 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी
हल्द्वानी में बरेली से आकर_ बैटरी चुराते थे..