Haldwani Murder – भाई ने भाई को मार डाला, वजह चौंकाने वाली..

ख़बर शेयर करें

हलद्वनी में छोटे भाई के हत्यारे संदीप को पुलिस ने दबोचा, हत्या वजह हैरान कर देगी.

हल्द्वानी
उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पुलिस के अनुसार, 03 फरवरी की रात करीब 11 बजे आरोपी संदीप जायसवाल अपने घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि संदीप गुस्से में बेकाबू हो गया और पास में रखा स्टील का लोटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने लगा।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, आरोपी ने सोनू को तख्त पर पटक-पटककर बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही अचेत हो गया।

लहूलुहान हालत में सोनू को परिजन तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों के मुताबिक, वारदात के दौरान आरोपी लगातार चिल्ला रहा था कि उसका भाई उसकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है।

हत्या के बाद फरार, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचा

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खुलासे और गिरफ्तारी के निर्देश दिए। मात्र 4 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध रिवॉल्वर और हत्या में प्रयुक्त लोटा बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की अवैध रिवॉल्वर, दो जिंदा कारतूस और हत्या में प्रयुक्त स्टील का लोटा बरामद किया है। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी का चौंकाने वाला बयान

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले से जमानत पर बाहर था। उसने कबूल किया कि उसका छोटा भाई लंबे समय से बीमार था और आर्थिक तंगी के चलते इलाज नहीं हो पा रहा था। इसी तनाव में उसने शराब पी रखी थी और गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। अगर ऐसा था तो रिवॉल्वर लेकर क्यों घूम रहा था।

फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *