

नगर निगम हल्द्वानी द्वारा कूड़ा कलेक्शन शुल्क के बकायेदार संस्थानों की सूची जारी की गई है। कई संस्थान पिछले कई महीनों से कूड़ा कलेक्शन शुल्क का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप नगर निगम ने इन संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की है। बैणी सेना प्रोजेक्ट मैनेजर ने कई बार अनुरोध करने के बावजूद शुल्क का भुगतान नहीं होने पर नगर निगम से संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि उपरोक्त देयकों को वसूला जाए।
बैनी सेना के बकायादारों की सूची:
(वार्ड 09 के अंतर्गत)
स.न. संस्था का नाम कुल बकाया राशि (माह के हिसाब से)
श्री जी कलैक्सन 100 × 22 माह = 2090
के.डी. पेइंग गेस्ट बाइज हॉस्टल 300 × 20 माह = 6600
तुषार पन्थ कोचिंग सेंटर 300 × 20 माह = 6600
सिटी डेंटल क्लिनिक 500 × 20 माह = 11000
हिमांचल क्लिनिक 500 × 20 माह = 11000
रामा इलैक्ट्रिकल्स 100 × 12 माह = 1320
फोटो स्टेट, लेमिनेशन, स्टेशनरी 100 × 20 माह = 2200
आदित्य फास्ट फूड 300 × 20 माह = 6600
के.जी.एन. सर्विस सेंटर 100 × 20 माह = 2200
नवल होम फर्निशिंग 100 × 20 माह = 2200
नगर निगम ने यह निर्णय लिया है कि इन बकायादार संस्थानों से कूड़ा कलेक्शन शुल्क वसूल किया जाए, ताकि नगर निगम के राजस्व विभाग को सही तरीके से संचालित किया जा सके।
नोट: उपरोक्त बकायेदारों को जल्द से जल्द कूड़ा कलेक्शन शुल्क का भुगतान करने की सलाह दी जाती है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अमेरिका-इजरायल गठजोड़ के आगे आत्मसमर्पण शर्मनाक : डॉ कैलाश पाण्डेय
उत्तराखंड : हिंसक झड़प_ B.tech के छात्र की हत्या, तीन गिरफ्तार
डिजिटल होगी जनगणना, मोबाइल ऐप से होगा डेटा संग्रहण
उत्तराखंड पर केंद्र का फोकस
उत्तराखंड : 10 साल की बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत