हल्द्वानी : सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई राम दत्त भट्ट का निधन

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल–उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट के बड़े भाई राम दत्त भट्ट (95 वर्ष) का शनिवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उनके निधन का समाचार मिलते ही सांसद अजय भट्ट ने अपने सभी निर्धारित कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए और हरिद्वार से लौटकर हल्द्वानी पहुंचे।
परिवारिक सूत्रों के अनुसार, स्व. राम दत्त भट्ट का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन हेतु बच्ची नगर स्थित आवास में रखा गया है जहॉं से आज सुबह 9:30 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट को स्व. रामदत्त भट्ट का पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा, जहॉं पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दिवंगत भट्ट परिवार के इस शोक समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी/नैनीताल : शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग की छापेमारी..
गौला-कोसी-नंधौर में चुगान का रिकॉर्ड ब्रेक, खनन से भरा सरकार का खजाना..
अब 5 बार से ज्यादा चालान तो जाएगा D.L ..जान लें नए नियम
हल्द्वानी में फ़र्ज़ी क्रिकेट लीग वाले विकास का गेम ओवर_32 लाख ठगे थे..
मरीज की मौत पर 10 लाख का जुर्माना, डॉक्टर सस्पेंड_ उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल का ऐतिहासिक फैसला