हल्द्वानी : 8 गुना फीस बढ़ाए जाने के विरोध में फुटपाथ पर उतरे एमबीबीएस स्टूडेंट, सुनवाई ना होने पर सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान

उत्तराखंड ( हल्द्वानी)- राज्य में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं छात्रों की फीस बढ़ोत्तरी को लेकर चल रहे प्रदर्शन की आंच हल्द्वानी में भी पहुंच गई है हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज में फीस बढ़ाए जाने का विरोध अब शुरू हो गया है।
जिसके चलते हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र सड़कों पर उतर कर फीस वृद्धि का अब लगातार विरोध कर रहे हैंवही मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि बढ़ाई गई फीस वापस नहीं ली गई तो उन सभी एमबीबीएस छात्र छात्राओं के द्वारा रोज सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा ।
हल्द्वानी में एमबीबीएस के प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की फीस देश के नामी सरकारी मेडिकल कॉलेजों के मुकाबले 4 गुना है. मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि फीस अधिक होने के चलते उनके अभिभावकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. छात्रों को एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए हर साल सवा चार लाख रुपए फीस के तौर पर देने पड़ रहे हैं, जिसे देना उनके बस से बाहर है.
कई छात्र तो लोन लेकर पढ़ाई कर रहे हैं । छात्रों ने मांग की है कि सरकार द्वारा बढ़ाई हुई फीस को तुरंत वापस ले, यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. एमबीबीएस के छात्र पूरे दिन पढ़ाई और ट्रेनिंग के बाद पिछले 5 दिनों से रोजाना मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जता रहे हैं अब मेडिकल प्रशासनऔर सरकार का अनदेखी वाला यह रवैया सोचने पर मजबूर करता है कि क्या राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर गरीबों के बच्चों को डॉक्टर बनने का ख्वाब छोड़ देना चाहिए।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस