

हल्द्वानी – फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी पाने के कई मामले अब तक सामने आ चुके हैं ताजा मामला फिर से सामने आया है। जहां दो ग्रामीण डाक सेवक के हाई स्कूल के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं जिसके बाद दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
फिलहाल फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी कर रहे दो ग्रामीण डाक सेवकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों को डेढ़ महीने पहले अनंतिम नियुक्ति के तहत भीमताल क्षेत्र में तैनाती मिली थी।
विभाग द्वारा इनके प्रमाण पत्र की जांच कराई गई। हरियाणा बोर्ड के पास जांच के लिए दोनों डाक सेवकों के प्रमाणपत्रों को भेजा गया, जहां बोर्ड ने डेढ़ महीने बाद जांच कर दोनों डाक सेवकों के हाई स्कूल के प्रमाण पत्रों को फर्जी बताया है।
जिसके बाद डाक सेवा के विभागीय अधिकारियों ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है डाक विभाग में अधिकारियों के अनुसार दोनों सेवकों को स्थाई नीति मिलने तक 12000 प्रति माह वेतन दिया जा रहा था।
फिलहाल प्रवर डाक अधीक्षक नैनीताल कंचन सिंह चौहान का कहना है कि दोनों को बर्खास्त कर दिया गया है। मामले में एफ आई आर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..
High Court – बागेश्वर में खड़िया खनन अनुमति की जांच खान अधिकारी को