

उत्तराखंड के टिहरी में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं, उनकी मां अभी अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय में संविदा पर कार्यरत अजबीर सिंह (38) और उनकी पत्नी रेखा (28) ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी।
सब्जी खाने के बाद रात में अजबीर सहित उनकी पत्नी व माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया। अजबीर की शनिवार रात को घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी रेखा को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था। रेखा की एम्स में रविवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अजबीर की माता दीपा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_लगातार बारिश से नैनीझील लबालब,स्काडा गेट से छोड़ा जा रहा पानीVideo
Haldwani_बनभूलपुरा में वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई..
उत्तराखंड के इस जिले में कुत्तों का डर, यहां स्कूल चार दिन बंद रहेंगे..
हल्द्वानी में बड़ा कांड,बदमाशों ने कहा हम पुलिस हैं_ 8 लाख कैश, सोना और मोबाइल लूट कर फरार..
कैमरे में कैद यादें, तस्वीरों में जिंदा विरासत_नैनीताल ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर अपने दिग्गजों को किया सलाम