हल्द्वानी : हल्की बारिश में उफनाई कवर नहर, सड़क के नीचे से बहने लगा पानी_खतरे का संकेत! Video

हल्द्वानी में नगर निगम से मल्ला गोरखपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर खतरे का अंदेशा सामने आया है। पिछले साल इस क्षेत्र में नहर को कवर करने का कार्य किया गया था, लेकिन अब पहली ही हल्की बारिश में उस कवर नहर से पानी ओवरफ्लो होता हुआ दिखाई दिया है।
स्थानीय द्वारा भेजे गए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नहर का पानी सड़क की सतह के नीचे से रिसकर दूसरी ओर बह रहा है। इससे सड़क की नींव कमजोर होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे भविष्य में सड़क धंसने या हादसे का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से समझौता किया गया था और अब नतीजा सबके सामने है। वीडियो भेजने वाले सुधि व्युअर ने प्रशासन से इस पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
इस तरह की घटनाएं बताती हैं कि बरसात से पहले शहर की आधारभूत संरचना की जांच कितनी जरूरी है। यदि समय रहते मरम्मत और जांच नहीं हुई, तो मामूली सी बारिश भी बड़ा हादसा बन सकती है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक : बेरोजगार संघ का बड़ा दावा, बॉबी पंवार हिरासत में..Video
हल्द्वानी में बड़ी लापवाही,अब अफसर के वेतन से होगी वसूली_सड़क बनते ही खोद दी…
PM मोदी आज शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे, टैरिफ_वीजा_GST रिफॉर्म…
निर्वस्त्र किया फिर.. उत्तराखंड पुलिस पर गंभीर आरोप,IG ने तलब की रिपोर्ट..
नकल वाला माफिया हाकम फिर गिरफ्तार