Ad

नैनीताल और बागेश्वर में आज भारी बारिश,पहाड़ी इलाकों में अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आज मूसलाधार बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज नैनीताल सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते आपदा की संभावना आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd

मौसम विभाग के अनुसार आज नैनीताल और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, चमोली, देहरादून, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश के दौर हो सकते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। चारधाम यात्रा मार्गों पर मध्यम से तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं।

मौसम के रुख को देखते हुए पर्वतीय इलाकों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही बरसाती नालों और नदियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है ।

राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है ।

राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की संभावना है ।

पूरे प्रदेश में 30 जून तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page