

नैनीताल – हल्द्वानी – जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद वासियों से अपील की है कि यदि उनके परिचित/परिजन सूडान में फंसे हुए हैं तो उनका विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूडान संकट के कारण सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल वापसी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सूडान में फंसे हुए भारतीय व्यक्तियों की ट्रैकिंग करने के लिए उनके विवरण संकलित किए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि इसी क्रम में सभी जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि उनके परिचित या परिजन यदि सूडान में फंसे हुए हैं तो उनके परिवार के समस्त सदस्यों के नाम पासपोर्ट नंबर और सूडान में संपर्क मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर तथा यदि व्यक्ति की लोकेशन या पूर्ण पता संभव हो तो वह जिलाधिकारी नैनीताल के दूरभाष नंबर 05942- 235343, इसके अलावा अपर जिलाधिकारी प्रशासन के व्हाट्सएप नंबर 9411188666, इसके अलावा ईमेल आईडी dm-nai-ua@nic.in पर भेज सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि सूडान में फंसे भारतीयों की सूचना संकलित कर उन्हें स्थानीय आयुक्त उत्तराखंड के माध्यम से भारत सरकार को प्रेषित की जाएगी, जिससे कि सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सकुशल देशवासी हेतु एंबेसी के माध्यम से आवश्यक सहायता सहयोग प्राप्त होगा। लिहाजा जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि, वह तत्काल सूडान में फंसे परिचित या परिजनों की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी
आशाओं के हक की लड़ाई तेज, देहरादून में होगा बड़ा प्रदर्शन