

हल्द्वानी : निजी स्कूल की अध्यापिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है मुखानी थाना क्षेत्र निवासी गीतांजलि देऊपा(उम्र 28 वर्ष) पत्नी अभिनव मेहरा शिक्षिका के पद पर एक निजी स्कूल में कार्यरत थीं।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक गीतांजलि फतेहपुर के एक स्कूल में अध्यापिका थीं।बीते दिन सोमवार को रोज की तरह वह स्कूल गई थीं।दोपहर करीब 2:30 बजे गीतांजलि ने अपनी महिला दोस्त को फोन करके बताया कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है।
परिजनों को इस बात की सूचना मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई उन्होंने गीतांजलि की खोजबीन शुरू कर दी काफी ढूंढने के बाद चारधाम मंदिर के पीछे जंगल तक पहुंच गए जहां उनको गीतांजलि बेसुध हालत में पड़ी हुई मिली। आनन-फानन में गीतांजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
एसओ मुखानी रमेश बोहरा ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृत्यु का अभी स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। वहीं परिजनों से पुलिस द्वारा अभी पूछताछ जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में नकली IB ऑफिसर पकड़ा गया_जानिए कौन है ये..Video
हर आंख नम, हर दिल उदास… यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे गिरिजा शंकर जोशी
कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा प्रोड्यूसर अनूप्रिया नागर..Video
छात्रसंघ चुनाव_ गढ़वाल में ABVP का सूपड़ा साफ,, क्या 2027 में दिखेगा असर ?
भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने नीलेश नेगी,अनुशासन से हासिल किया मुकाम..