हल्द्वानी : यहां पिकअप गिरा खाई में,एक कि मौत..एक घायल


हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र के गुलाबघाटी के पास पिक अप वाहन के खाई में गिरने से पिकअप सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन की टीम ने 1 घंटे के कड़ी रेस्क्यू के बाद घायल और मृतकों खाई से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सोमवार देर सुबह करीब 3:00 नैनीताल से हल्द्वानी आ रही पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गुलाब घाटी के पास पहाड़ से खाई में गिर गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस और अग्निशमन की टीम ने दोनों घायलों को बाहर निकाला जहां एक व्यक्ति की मौत हुई है बताया जा रहा कि मृतक व्यक्ति जोलीकोर्ट से लिफ्ट लेकर पिकअप वाहन में बैठा था मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वही पिकअप चालक की हालत गंभीर बनी हुई है जिसको सुशीला तिवारी अस्पताल में भेजा गया है।
काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक का कहना है कि मृतक की शिनाख्त जोली कोर्ट निवासी के रूप में हुई है । घटना देर सुबह की है प्रथम दृष्टया हो सकता है कि चालक को नींद की झपकी आई हो जिससे पिकअप वाहन खाई में गिर गई हो। पिकअप वाहन हल्द्वानी का बताया जा रहा है जो सरिया सीमेंट ढोने का काम करता
है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चुनाव से पहले गैरसैंण में दो दिन चलेगा Assembly Session _ तारीख तय..
डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी से गरमाई सियासत, अजय भट्ट ने कहा ये बर्दाश्त नहीं..
UPI को लेकर बड़ी खबर : 15 अक्टूबर से लागू नहीं होगा MDR
उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाले पर पाबंदी, बिक्री से लेकर भंडारण तक पर रोक
Haldwani_10 फीट लंबे घोड़ा पछाड़ सांप ने मचाई दहशत_Video