

भारत मौसम विभाग, देहरादून से दिनांक 03 जुलाई, 2024 को प्रातः 10:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनाँक 04.07.2024 से दिनांक 06.07.2024 तक को जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 04 जुलाई से 06 जुलाई के मध्य जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा (रेड एलर्ट) होने की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों, नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम मंे अपर जिला मजिस्टेªट/ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण फिंचाराम चौहान ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 04 जुलाई को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
उन्होंने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुये 04 जुलाई को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एंव आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani में खुदी सड़क और ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की बेहद दर्दनाक मौत..
उत्तराखंड में CAG रिपोर्ट ने खोली पोल_ 1377 ऐसे लोग जिनसे अब रिकवरी की जाएगी..
हल्द्वानी में विकास कार्यों को समय से पूरा करें अधिकारी : विधायक सुमित
यूजीसी बिल के विरोध में हल्द्वानी में सड़कों पर उतरा सवर्ण शक्ति संगठन
BJP विधायक काऊ के खिलाफ FIR दर्ज,, शिक्षा निदेशक ने कहा_जानलेवा हमला..