

हल्द्वानी के मंडी चौकी क्षेत्र में गोरा पड़ाव से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें कार ने स्कूटी स्वरों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।

हादसे में जान गंवाने वाले दोनो युवक अल्मोड़ा निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक दीवान सिंह बिष्ट(35)पुत्र बसंत सिंह बिष्ट निवासी अल्मोड़ा और धारी खत्याड़ी स्थित तलार बाड़ी निवासी 20 वर्षीय अभय बिष्ट पुत्र बसंत बिष्ट हल्द्वानी स्थित एक होटल में नौकरी करते थे। पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात करीब 11 बजे दोनों होटल का ही कुछ सामान लेकर गोरापड़ाव जा रहे थे। तभी गोरापडाव में मोती नगर इंटर कॉलेज के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान स्कूटी चला रहे दीवान सिंह बिष्ट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अभय बिष्ट ने एसटीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेडिकल चौकी पुलिस ने दोनों शवों को देर रात मोर्चरी भिजवा दिया।
आज मंगलवार की सुबह ही दोनों मृतकों के परिजन हल्द्वानी पहुंचे। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। टक्कर मारने वाले कार के चालक जो हल्द्वानी पुरानी आईटीआई निवासी है जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani : मंदिर में चोरी_24 घंटे में मुखानी का लाल पकड़ा गया..
Uttrakhand : आज इन जिलों में बर्फबारी के आसार_एवलॉन्च का खतरा..
Watch – रात के अंधेरे में घर के आगे दो गुलदार_Bhimtal
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री की जनसभा_ ट्विटर पर ट्रेंड हो गए धुरंधर धामी के 4 साल बेमिसाल
Live – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी पहुंचे_चार साल बेमिसाल पर जनसभा..