

हल्द्वानी में बीते दिनों गौजाजाली उत्तर निवासी राजेन्द्र मौर्या पुत्र सिया राम मौर्या ने तहरीर दी की आरोपी शान उर्फ इमरान उसके पिता व भाई व पत्नी द्वारा लाठी डण्डा सरिया से उसके परिवार की महिलाओं के साथ गाली गलौज व पथराव, अभद्रता मारपीट की। तहरीर पर थाना बनभूलपुरा में शानू उर्फ इमरान व अन्य 20 से 30 व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस कार्यवाही:-
दिनांक 05.07.2023 को विवेचक उ0नि० मनोज कुमार यादव मय हमराही उ0नि0 संजीत कुमार राठौड मयं कानि0 हरीश रावत व कानि0 मो0 अतहर, कानि0 रिजवान अली मय वाहन सरकारी चालक हेड कानि0 सुखपाल के द्वारा अभियोग उपरोक्त में साक्ष्य संकलन व वादी व मजरूबों के बयान अंकित किये गये एवं विडियो फुटेज के आधार पर नामजद इमरान के अलावा प्रकाश में आये अभियुक्तगण आरोपी इमरान पुत्र अय्यूब खान नि० चौधरी कालोनी गोजाजाली उत्तर वार्ड न0 59 थाना बनभूलपुरा उम्र 36 वर्ष, आरोपी तोसिफ पुत्र सबदर खान नि० इन्द्रानगर पप्पू का बगीचा वार्ड न0 31 थाना वनभूलपुरा उम्र 25 वर्ष, आरोपी शान पुत्र कय्यूम खान उर्फ गुड्डू नि० इन्द्रानगर पप्पू का बगीचा वार्ड न0 31 थाना वनभूलपुरा उम्र 19 वर्ष, आरोपी अती मलिक पुत्र मोबीन मतिक नि० इन्द्रानगर मोहम्मदी मस्जिद के पास वार्ड न0 31 थाना वनभूतपुराउम्र 19 वर्ष को बिष्णु बिहार वाली गली से गोल्डन फर्नीचर वाली लाईन थाना-बनभूलपुरा, जिला- नैनीताल से अन्तर्गत धारा 147/148/149/323/354/354 (ख)/307/504 भादवि में गिरफ्तार किया गया है।
अन्य अभियुक्तगणों की तलाश व दबिश हेतु टीमें गठित की गयी हैं। अभियुक्तगणों को समय से मा न्या० के समक्ष पेश किया जायेगा।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




उत्तराखंड में कड़क धूप का असर,एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज..
Watch : आदमखोर बाघ ट्रेंकुलाइज, 15 दिन से दहशत का अंत_haldwani
होली पर नैनीताल पुलिस की पुख्ता तैयारी_जबरदस्ती की पिचकारी पड़ेगी भारी..Video
Nainital एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा..
इंस्पायर अवार्ड – मानक 2025-26 में बियरशिबा स्कूल के दो विद्यार्थियों का चयन