हल्द्वानी EVCL घोटाला, गिरफ्तारी पर उठे सवाल,HC ने रिपोर्ट मांगी


उत्तराखंड उच्च न्यायालय में हल्द्वानी में क्रिकेट लीग कराए जाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपी विकास ढाका की पुलिस द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से की गई गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई।
मामले की सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने राज्य सरकार से कहा है कि मामले की जाँच में अभी तक क्या प्रगति हुई है। उसकी रिपोर्ट कोर्ट में 17 अप्रैल तक पेश करें। साथ मे कोर्ट ने अगली सुनवाई हेतु 17 अप्रैल की तिथि नियत की है। पूर्व के आदेश पर आज स्पोर्स्ट सचिव अमित सिन्हा कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए।
उनके द्वारा कोर्ट को अवगत कराया कि उनका कार्य खेल कराने के लिए मैदान उपलब्ध कराना है। खेल फ्रेंचाईजी प्राईवेट कम्पनियां कराती है। उसका लेना देना उनसे नही है। अगर कोई घपला होता है तो पुलिस उसपर मुकदमा दर्ज करती है। जिसपर कोर्ट ने हुई धोखाधड़ी जांच की प्रगति रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है।
मामले के अनुसार हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर कई लोगों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में नैनीताल पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास ढाका को गिरफ्तार किया था।
लीग के आयोजक और मालिक विकास ढाका पर फ्रेंचाइजी के नाम पर लोगों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगे हैं। हल्द्वानी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 फरवरी से 12 फरवरी तक EVCL लीग क्रिकेट मैच का आयोजन करने और उसमें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के आने का झांसा देकर लोगों को फ्रेंचाइजी बेची गयी थी।
एसएसपी नैनीताल मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल व हरियाणा के एक युवक से 32 लाख की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन लीग आयोजित नही की गई।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पत्रकारों की समस्याओं के समाधान को सरकार प्रतिबद्ध : आशीष त्रिपाठी
हल्द्वानी EVCL घोटाला, गिरफ्तारी पर उठे सवाल,HC ने रिपोर्ट मांगी
उत्तराखंड में यहां सुबह-सुबह डोली धरती_भूकंप के तेज़ झटके
मुख्यमंत्री का कल नैनीताल दौरा, काठगोदाम में हाई लेवल मीटिंग..
अवैध LPG रिफिलिंग का पर्दाफाश, दो भाइयों के पास घरेलू गैस सिलेंडर का भंडार निकला..