हल्द्वानी डबल मर्डर: अब तक क्या सामने आया_ युवक-युवती नैनीताल और अल्मोड़ा से..

हल्द्वानी में गुरुवार सुबह सामने आए सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में मृत युवक और युवती की पहचान कर ली गई है। बरेली रोड स्थित मंडी परिसर के भीतर दोनों के शव सिर कुचली अवस्था में मिले थे, जिससे पूरे शहर में दहशत फैल गई।
पुलिस जांच और साथियों से पूछताछ के बाद युवती की पहचान लक्ष्मी (19 वर्ष) निवासी तल्ली पोखरी, नैनीताल तथा युवक की पहचान शुभम कुमार टम्टा (31 वर्ष) निवासी तल्ला खोल्टा, अल्मोड़ा के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके को सील कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मौके पर एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एसपी सिटी ने बताया कि मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
रात के अंधेरे में सुनसान पड़ी मंडी क्षेत्र में हुई इस निर्मम वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों,, चाहे वह आपसी संबंध हों, रंजिश या अन्य कोई एंगल,,सभी संभावनाओं पर जांच आगे बढ़ा रही है।
फिलहाल पुलिस सच तक पहुंचने के लिए हर कड़ी जोड़ने में जुटी है।
जांच के दौरान पुलिस को कुछ अहम जानकारियां मिली हैं।
मृत युवक शुभम कुमार टम्टा (31) के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक सिगार (ई-सिगार) बरामद हुई है। इसके अलावा घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस इन सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। शुभम नशा मुक्ति केंद्र में सुपरवाइजर का काम करता था।
परिवारिक पृष्ठभूमि
शुभम छह भाई-बहनों में से एक था,,चार बहनें और दो भाई। माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार के अधिकांश सदस्य शिक्षा विभाग से जुड़े बताए गए हैं।
वहीं, लक्ष्मी (19) आठ भाई-बहनों में छठे नंबर पर थी। उसके पिता पुजारी का कार्य करते हैं। परिवार में दो भाई और चार बहनों की शादी हो चुकी है।
पहचान के बाद पुलिस ने लक्ष्मी के भाई सुरेश को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुरेश ने बताया कि लक्ष्मी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और एक मेडिकल स्टोर में नौकरी कर रही थी। पहले वह परिवार के साथ रहती थी, लेकिन नौकरी लगने के बाद कॉलेज और कार्यस्थल के पास रहने लगी थी। उसने परिवार को बताया था कि मुखानी क्षेत्र में रहना पढ़ाई और नौकरी दोनों के लिए सुविधाजनक है।
सुरेश ने कहा कि उन्हें किसी पर विशेष संदेह नहीं है। घटना की जानकारी उन्हें सुबह मंडी चौकी से फोन आने पर मिली, जिसके बाद वह तत्काल मौके पर पहुंचे।
बताया जा रहा है पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने ये भी कहा कि घटना में दो से अधिक लोगों के शामिल होने की आशंका है।


लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी डबल मर्डर: अब तक क्या सामने आया_ युवक-युवती नैनीताल और अल्मोड़ा से..
देहरादून_शहीद कर्नल के बेटे को मारने वालों का एनकाउंटर..
हल्द्वानी में युवक-युवती की सिर कुचलकर हत्या, डबल मर्डर से सनसनी_Video
नैनीताल हाईकोर्ट ने नाबालिग से रेप के आरोपी उस्मान को राहत नहीं दी..