हल्द्वानी : डीएम राजनीतिक दलों के साथ अचानक पहुंचे ईवीएम वेयरहाउस_वजह जानिए


भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी सरस मार्केट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम-वीवीपैट मशीनों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा और सतत निगरानी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। निरीक्षण में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम-वीवीपैट मशीनें सुरक्षित और सुव्यवस्थित पाई गईं।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। मौके पर अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, भाजपा से हेमन्त बिष्ट, मनीष पाल, कांग्रेस से संजू, बसपा से मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




SIR पर पैनिक होने की जरूरत नहीं! 15 सितंबर के बाद भी जुड़ सकता है नाम : ADM
खनन नियमावली को हाई कोर्ट में चुनौती_ रॉयल्टी वसूली निजी हाथों में क्यों ?
भीमताल प्राधिकरण के पेंच से परेशान_मंत्री कैड़ा ने CM के सामने उठाए मुद्दे
‘वननेस वन’ हल्द्वानी में 23 अगस्त को संत निरंकारी मिशन का जन आंदोलन
हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर तीखी बहस, हल्द्वानी में फॉरेस्ट लैंड पर क्यों ? एक्ट का उल्लंघन है जेल होनी चाहिए_ फैसला सुरक्षित