महक क्रांति नीति 2026–36 लॉन्च, सगंध खेती को मिलेगा नया आयाम


भीमताल विकास भवन सभागार में रविवार को उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति 2026-36 के लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीति का औपचारिक शुभारंभ सगंध पौधा केंद्र, सेलाकुई (देहरादून) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया, जिसका वर्चुअल सीधा प्रसारण भीमताल में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान ने महक क्रांति नीति की रूपरेखा और किसानों को मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर पांच सैटेलाइट सेंटरों का शिलान्यास, भाऊवाला सैटेलाइट सेंटर का लोकार्पण, AMS C-14 प्रयोगशाला का शिलान्यास तथा लेमनग्रास की नई प्रजाति ‘कैप-सुधाकर’ कृषकों को समर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत में सगंध पौधा केंद्र (कैप) के वैज्ञानिक डॉ. ललित अग्रवाल ने सगंध खेती की तकनीक और संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि महक क्रांति नीति से नैनीताल जिले के सगंध कृषकों को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि सगंध खेती जंगली जानवरों से सुरक्षित है और इससे छोड़ी जा रही खेती को फिर से बढ़ावा मिलेगा।
जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने किसानों से महक क्रांति नीति के तहत उपलब्ध लाभों का अधिकतम उपयोग कर जिले में सगंध पौधों की खेती को बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं खंड विकास अधिकारी भीमताल हर्षित गर्ग ने विकास खंड में संचालित योजनाओं की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में कृषि अधिकारी ऋतू टम्टा, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेमा राणा, दिनेश सांगुड़ी, लक्ष्मण सिंह गंगोला, कीर्ति बल्लभ जोशी सहित बड़ी संख्या में सगंध कृषक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित अग्रवाल ने किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..