

हल्द्वानी में शुरू उत्तराखंड स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि भारत ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव एवं उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
पहले दिन ही अशोक कुमार IPS डी0जी0पी0 उत्तराखंड और सचिव नरेंद्र भूटियानी की जोड़ी ने 55 प्लस आयुवर्ग युगल के सेमीफाइनल में जगह बनाई।
डीजीपी अशोक कुमार IPS सेमीफाइनल एवं फाइनल जीतकर चैंपियन बने।
उत्तराखंड राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में
दिनांक 17 से 19 फ़रवरी तक हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप में डी0 जी0 पी0 उत्तराखंड अशोक कुमार व नरेंद्र भूट्यानी की जोड़ी ने 55 प्लस पुरुष युगल का ख़िताब जीत लिया।
फाइनल में उनकी जोड़ी ने नैनीताल के कमल तिवारी व दिनेश बहुगुणा की जोड़ी को काँटे की टक्कर में तीन सैटों में २९-२७, १९-२१ व २१-१३ से हराया।
सेमी फाइनल में डीजीपी अशोक कुमार की जोड़ ने नैनीताल की जोड़ी अरविंद पांडेय व बी0सी0 जोशी को हराया था।
महकमें में खुशी के इस पल में पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल, एसपी ट्रैफिक/क्राइम डॉ0 जगदीश चंद्रा,हरबंस सिंह एसपी सिटी,भूपेंद्र धोनी सीओ हल्द्वानी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा बधाईयाँ दी।
साथ ही इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव बी0एस0 मनकोटी, नैनीताल अध्यक्ष रितेश बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ
आयरन लेडी इंदिरा गांधी को नमन, खष्टी बिष्ट बोलीं_ उनके साहसिक फैसलों ने दुनिया में भारत की पहचान बदली
हल्द्वानी में बदहाल सड़कों और बेहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन..
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय का 21वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न, सात कार्मिक सम्मानित
रामनगर के पूछड़ी, रानीखेत रोड व प्रदेशभर के जंगल से लगे अतिक्रमण पर हाईकोर्ट ने दिए बड़े निर्देश…